कोरोना के सक्रिय मामले बढें, महाराष्ट्र में फिर से बढ़ा कोविड कहर, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के सक्रिय मामले बढें, महाराष्ट्र में फिर से बढ़ा कोविड कहर, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 116,874,912 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,597,381 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 184598 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10920046 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 158063 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,12,62707 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 17,921 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 133 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 20,652 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.96 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.64 फीसदी है। मृत्यु दर 1.40 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 09 जनवरी को 7,63,081 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 22,19,90,062 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 2,43,67,906 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। इस बात ने चिंता बढ़ा दी है। अभी कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की रफ्तार में काफी कमी आई थी। लेकिन अब बढ़ती रफ्तार के कारण कोरोना सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 9,927 नए संक्रमित मरीज मिले और 56 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 22,38,398 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 52,556 हो गई है। मंगलवार को 12,182 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अब तक 20,89,294 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 95,322 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। कई दिनों के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या में थोड़ी सी गिरावट आई है। सोमवार को संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 97,637 थी।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1038

882670

7176

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

8

4958

62

अरुणाचल प्रदेश

3

16780

56

असम

1629

214979

1096

बिहार

298

260975

1547

चंडीगढ़

778

21368

356

छत्तीसगढ़

3023

308143

3864

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

17

3404   

2

दिल्ली

1812

628920

10928

गोवा

663

54073

802

गुजरात 

3338

266766

4418

हरियाणा

2263

267762

3062

हिमाचल प्रदेश 

621

57616

1002

जम्मू एंड कश्मीर 

859

124367

1965

झारखंड

494

118787

1093

कर्नाटक

7052

936616

12373

केरल

37446

1039281

4328

लद्दाख

43

9662

130

लक्षद्वीप

167

341

1

मध्य प्रदेश 

3711

257942

3874

महाराष्ट्र 

96548

2089294

52556

मणिपुर

30

28895

373

मेघालय

14

13815

148

मिजोरम

9

4415

10

नागालैंड

18

12108

91

ओडिशा

693

335250

1917

पुडुचेरी

178

39060

670

पंजाब

8522

176164

5961

राजस्थान

1963

317138

2789

सिक्किम

50

5990

135

तमिलनाडु

4073

839648

12525

तेलांगना

1780

296916

1646

त्रिपुरा

24

33010

391

उत्तराखंड

611

95223

1695

उत्तर प्रदेश 

1678

594109

8740

वेस्ट बंगाल

3144

563601

10281

भारत में कुल मामले

184598

10920046

158063


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।